रांची, फरवरी 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। स्वयंसेवी संस्था अभिनंदन ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह में निरंतर सहयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में उपहार योजना के तहत गृहस्थी बसाने के लिए दैनिक उपयोग की 122 प्रकार की वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद कुमार ने बताया कि कन्याओं और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से मेन रोड स्थित रोस्पा टावर में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। कार्य में जितेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार, भरत कुमार, कृष्णा वल्लभ और डॉ. एसके वर्मा योगदान दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.