कन्या विवाह सहायता योजना में 36 लाभार्थियों को मिला लाभ
चित्रकूट, सितम्बर 24 -- चित्रकूट। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में डीएम पुलकित गर्ग ने कन्या विवाह सहायता योजना के दो तथा निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन सहायता योजना के तहत एक लाभार्थी को दो लाख रुपये का एफडी प्रदान किया। श्रम विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। सहायक श्रमायुक्त आरके गुप्ता ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक कन्या विवाह सहायता योजना के तहत 36 लाभार्थियों को 22 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जा चुकी है। इसी तरह निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता/दिव्यांगता सहायता योजना से 13 लाभार्थियों को दो लाख रुपये प्रत्येक की दर से 26 लाख र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.