पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पूर्णिया में पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं वास्तविक प्रगति का आकलन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त सचिव शम्स जावेद अंसारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता, अभियंता, भवन निर्माण विभाग/क्षेत्रीय अभियंता अभियंता, संगठन/अपर कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद/प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, अभियंता जिला परिषद,नोडल ऑफिसर, डीपीआरसी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा की गई। बताया गया कि जिले में कई पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे पंचायत स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। ह...