नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- ज्योतिष गणना के अनुसार इस समय कन्या राशि में भद्र महापुरुष राजयोग बना हुआ है। यह योग 26 सितंबर तक प्रभावी रहने वाला है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, कारोबार और करियर का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध से बनने वाला यह योग कुछ राशि के जातकों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से खास माना जा रहा है। नौकरी में तरक्की के साथ आय बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कारोबार करने वालों को भी लाभ मिल सकता है।आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय खास रह सकता है-कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए आने वाले दिन आर्थिक मामलों में अच्छे रह सकते हैं। कामकाज में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों की कोई योजना आगे बढ़ सकती है। ...