नई दिल्ली, जून 6 -- Kanya Aaj Ka Rashifal 6 June 2026, Virgo Horoscope Today: 6 जून का दिन कन्या राशि वालों के लिए सही जाने वाला है लेकिन अपने इमोशन पर आज थोड़ा काबू रखना होगा। चंद्रमा की स्थिति आपके मन को थोड़ा इमोशनल और सेंसेटिव बना सकती है। ऐसे में किसी भी बात पर जल्दबाजी में रिएक्शन देने से बचें। परिवार, रिश्तों और नौकरी से जुड़े मामलों में धैर्य रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले ही आज आपको अच्छा रिजल्ट दिलाएंगे। मन में चल रही उलझनों को शांत रखने की कोशिश करें और सोच को सकारात्मक बनाए रखें। पढ़िए 6 जून का कन्या राशिफल के लिए पंडिंत नरेंद्र उपाध्याय का भविष्यफल।कन्या राशि का लव राशिफल प्यार के मामले में आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आज आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं तो सामने वाले...