नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Virgo Horoscope Today 3 April 2026, कन्या राशिफल : आज दिन की शुरुआत में आपके मन में हर चीज को समझने और सुलझाने की इच्छा होगी। यानी आप सोचेंगे कि क्या चल रहा है, क्यों हो रहा है और आगे क्या करना चाहिए। फिर भी आज आपको पूरी स्पष्टता नहीं मिलेगी। आप किसी बात को आधा समझेंगे और बाद में पता चलेगा कि उसमें एक और पहलू भी है। कोई बात सुनेंगे, लेकिन लगेगा कि अभी पूरी जानकारी नहीं मिली। आज प्लानिंग के साथ काम करेंगे, लेकिन बीच में बदलाव हो सकते हैं। अभी ग्रहों की स्थिति भी थोड़ी उलझन वाली है। मीन राशि में कई ग्रह मौजूद हैं, सूर्य, शनि, राहु और आपका स्वामी ग्रह बुध भी वहीं वक्री है। इस वजह से चीजें साफ और सीधी समझ में नहीं आतीं, बल्कि टुकड़ों में समझ आती हैं। वहीं, चंद्रमा तुला राशि में है और दिन में स्वाति नक्षत्र में जाएगा। ऐस...