नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Virgo Horoscope today: दिन की शुरुआत थोड़ी संवेदनशील और भीतर से भारी लग सकती है। बिना किसी बड़े कारण के भी मन में हल्की उदासी, चिड़चिड़ापन या असुरक्षा रह सकती है। छोटी बातें जरूरत से ज्यादा असर कर सकती हैं। इसलिए सुबह से शाम से पहले तक अपने शब्द, निर्णय और यात्रा में खास सावधानी रखें। काम में बाधाएं बहुत बड़ी न हों, फिर भी रुकावट जैसी अनुभूति हो सकती है। किसी का जवाब देर से आना, योजना बदलना या आपकी उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिलना मन खट्टा कर सकता है। दिन बढ़ने पर वातावरण बदलने लगेगा। बाद का हिस्सा सीख, सलाह, यात्रा योजना, आगे की दिशा और मानसिक राहत देने वाला हो सकता है। चंद्रमा का यह बदलाव आपको भारीपन से निकालकर दृष्टि साफ करने की ओर ले जाएगा। सूर्य और बुध करियर क्षेत्र को सक्रिय कर रहे हैं, इसलिए काम से दूरी बनाना ...