नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- Masik Kanya Rashifal 1-30 November 2026: Virgo Monthly Horoscope: नवंबर के आरंभ में आय, परिवार और किसी नए काम के विचार से उत्साह मिल सकता है। बच्चे और भाई बहन करीब महसूस होंगे। पहले सप्ताह के बीच कोई देरी या बेवजह खर्च मन खिन्न कर सकता है। ऐसे में शुरुआत की अच्छी बातों को भूलकर सब कुछ खराब मान लेना ठीक नहीं होगा। सप्ताह ढलते जीवनसाथी और माता का साथ भरोसा लौटा सकता है। जो काम आपकी पहुंच में है, उसे पूरा करें। जिस जवाब का इंतजार है, उसके लिए उचित समय देकर आगे की तैयारी रखें। गुरु सिंह राशि में आपकी चंद्र राशि से बारहवें भाव में पूरे महीने रहेगा। खर्च, आराम और पर्दे के पीछे होने वाली तैयारी को समझने का समय है। यहीं केतु भी रहेगा। कभी भीड़ से हटकर शांत बैठने की जरूरत महसूस हो सकती है। थोड़ा अकेला समय उपयोगी है, लेकिन ...