नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Virgo Horoscope monthly Kanya Rashi ka Rashifal Horoscope 1-30 april 2026: कन्या राशि के लिए अप्रैल 2026 का महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस महीने की शुरुआत में आपका ध्यान खासकर रिश्तों पर रहेगा। आप अपने पार्टनर, परिवार या करीबी लोगों के साथ बातचीत सुधारने की कोशिश करेंगे। इससे गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत बनेंगे। महीने के बीच से लेकर अंत तक आपके अंदर कुछ बड़े बदलाव महसूस होंगे। आप अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और पैसों से जुड़े मामलों में भी ज्यादा समझदारी दिखाएंगे। करियर के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। काम चलता रहेगा, लेकिन बहुत बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन, आपकी मेहनत धीरे-धीरे रंग लाएगी और आगे के लिए मजबूत आधार तैयार होगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। अचा...