शाहजहांपुर, मार्च 27 -- शाहजहांपुर। मेहमानशाह स्थित बाल्मीकि बस्ती में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि के आवास पर चैत्र नवरात्रि के तहत कन्या भोज का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं को भोजन कराया गया और कॉपी-पेन वितरित किए गए। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा सफलता की कुंजी है और बच्चों को अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए। अर्चना वाल्मीकि ने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान रजनीश गुप्ता का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सईद अंसारी, प्रत्यूष मिश्रा, शाश्वत मिश्रा, इरशाद अली खान, मोहम्मद रजी खां और अजीत मास्टर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.