शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- उस्मान बाग पुलिस चौकी स्थित श्री रुद्र बाला जी धाम मंदिर में 16 फरवरी को कन्या भोज के साथ तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महा महोत्सव संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि पर आचार्य पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने पंचांग पूजन कराया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का पाद्य, अर्घ्य, आचमन और दूध, दही, घी, शहद, शक्कर व पंचामृत से अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने रुद्राष्टाध्यायी पाठ के बीच शिवलिंग का विधिवत शृंगार कर वस्त्र, यज्ञोपवीत और भस्म अर्पित की। भगवान को दूल्हे के रूप में सजाकर बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी पत्र, पुष्प, फल व मिष्ठान चढ़ाए गए। कथा व्यास पं. अंकुर शुक्ल महाराज ने शिव विवाह की कथा सुनाई। हवन के बाद कन्या भोज कराया गया। कार्यक्रम में डॉ. आर के अबस्थी, अतुल, अलका अरोड़ा, डॉ. शालू अबस्थी, ललित गर्ग, सुनीता गर्ग, डीके सक्सेना, रोहन, संत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.