पीलीभीत, मार्च 27 -- पीलीभीत। नौ दिनों तक चली आस्था और श्रद्धा की साधना के बाद चैत्र नवरात्र का समापन शुक्रवार को विधि-विधान के साथ हुआ। अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में कन्या पूजन कर व्रत का पारण किया। कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनके चरण पूजे गए और उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद लिया गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर हवन पूजन और भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। देवी गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा कन्या भोज के बाद श्रद्धालुओं ने व्रत का पारण कर नौ दिनों की साधना पूर्ण की। इस दौरान सु...