बांदा, मई 23 -- पैलानी। खप्टिहा कला कस्बे के सती माता के अति प्राचीन स्थान पर नवनिर्मित मंदिर में शनिवार को तिवारी परिवार द्वारा विशाल कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गयाष जिसमें सैकड़ो की संख्या में कन्याओं ने भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया । इसके बाद गांव के भक्तों ने सती माता मंदिर पर माथा टेक कर इस भंडारे की शुरुआत पूजन अर्चन के साथ किया। इस स्थान पर लगभग 100 वर्ष पूर्व तिवारी परिवार की एक महिला अपने पति की मौत के पश्चात पति के साथ ही सती हो गई थी तब से आज भी यहां सती चबूतरा में कस्बे में कोई भी शादी विवाह समारोह के आयोजन होते हैं तो यहां नए जोड़े के साथ माता सती के इसी स्थान में लोग परिक्रमा लगाते हैं। पंकज पाण्डेय ,रज्जू पाण्डेय , शिवम पाण्डेय, दिन्नू तिवारी, उमाशंकर दिवेदी,लक्ष्मी नारायण शुक्ला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...