दरभंगा, मार्च 29 -- बिरौल। सुपौल बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्र में चैती नवरात्रा का समापन धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का भी सशक्त संदेश दे गया। अंतिम दिन शनिवार को जहां माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं दूसरी ओर कन्या पूजन और सामूहिक भोज जैसे आयोजनों ने पूरे माहौल को और भी भावपूर्ण बना दिया। बुआरी गांव के सपहा घाट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा समिति की ओर से 501 कन्याओं का भव्य भोजन कराया गया। इस आयोजन में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कन्या पूजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और समाज में समानता व सम्मान का संदेश दिया। मालूम हो कि सुपौल बाजार के हाटगाछी सहित सपहा, पोखराम, बलरा, अकबरपुर बेंक, इटवा शिवनगर, रोहाड़ एवं रजबन्नी सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.