हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी। विठौरिया नंबर-1 देवकी विहार स्थित योगेश लोहनी के आवास पर अष्टमी की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। योगेश और कमला लोहनी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में के.के. तिवारी (बिलासपुर-रुद्रपुर) और नेहा कोरंगा के कुमाऊंनी भजनों पर भक्त झूम उठे। शुक्रवार को कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दीक्षा शर्मा, आनंदी, किशोर, वंदना, जानकी जोशी, समिति अध्यक्ष आरसी पांडे, डीएस. बिष्ट, मनोज भट्ट, गोविंद जनौटी, डीएस. नेगी, ममता, सुनीता कार्की, माया, अंजू रौतेला, रेखा, दीपा, भावना जोशी, रश्मि, माहेश्वरी सनवाल, प्रभा, भावना कोरंगा, पीसी. बिष्ट और एपी. त्रिपाठी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...