दुमका, मार्च 18 -- कन्या पूजन व चंडी पाठ के द्वारा किया गया मंदिर का शुद्धिकरण रामगढ़, प्रतिनिधि।छोटी रन बहियार में दुर्गा मंदिर में तीन दिवसीय पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। इस विशेष पूजन कार्यक्रम में पांच पंडितों को आमंत्रित किया गया। 16 मार्च को कलश यात्रा चंडी पाठ के साथ प्रारंभ हुई तथा 17 और 18 को भी नौ पाठ के उपरांत हवन, कन्या भोजन, भंडारे के साथ पूजन प्रक्रिया संपन्न होगी। विधि विधान वेदमंत्र और चंडी पाठ से ग्राम का वातावण भक्तिमय हो गया है। यह विशेष पूजन कार्यक्रम मंदिर अपवित्र हो जाने के उपरांत शुद्धिकरण हेतु आयोजित किया जा रहा है।दुर्गा मंदिर के मुख्य पुरोहित ने बताया कि किसी कारणवश मंदिर अपवित्र हो जाने के उपरांत शुद्धिकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। शुद्धिकरण की प्रक्रिया के दौरान पंच ब्राह्मण पंडितों की आवश्यकता पड़ती है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.