प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- कुंडा। बिहार के नारसिंही देवी धाम गलगली में नवरात्र के तीसरे दिन कन्या पूजन के साथ ही भोजन का आयोजन किया गया। प्रधान महेन्द्र प्रताप उर्फ अनिल द्विवेदी ने कन्याओं के पैर धुलकर पूजन किया। नौ देवी स्वरुप नौ कन्याओं को भोजन कराने के बाद दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। कन्या पूजन के भंडारे में प्रसाद पाने के लिए भक्तों की भीड़ रही। पुजारी भोलेशंकर तिवारी, जितेन्द्र द्विवेदी, वंशीलाल यादव, राजा यादव, राकेश कुमार, तेज बहादुर, उमेश यादव आदि व्यवस्था में लगे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.