नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नवरात्र में महा अष्टमी के दिन महागौरी की विधि-विधान से अराधना की गई। मंदिरों से लेकर घरों में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। लोगों ने अपने घरों में कन्या पूजन कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। चाणक्यपुरी के नेहरु पार्क स्थित प्राचीन शक्ति पीठ वैष्णो देवी दुर्गा महाकाली और भैरो मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु मंदिर में देवी मां के जयकारों के साथ दर्शन कर रहे थे। इससे आस-पास का माहौल भी भक्तिमय हो गया था। इसके अलावा प्रसिद्ध से लेकर स्थानीय मंदिरों में महाष्टमी के खास मौके पर सांस्कृतिक मेले का भी आयोजन किया गया था। मंदिरों में पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ की गई।------इतिहासवैष्णो देवी दुर्गा महाकाली व भैरो मंदिर के पुजारी किशोर ने बताया कि यह मंदिर...