मेरठ, मार्च 26 -- गुरुवार को अष्टमी और नवमी के पावन अवसर पर सरधना क्षेत्र में भक्तिभाव और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व रहा, जहां लोगों ने छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया। सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण धोकर उनका तिलक किया और उन्हें स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। कन्याओं को उपहार और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और रामचरितमानस के पाठ का आयोजन किया गया। मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया। जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धाल...