रुडकी, मार्च 26 -- झबरेड़ा। कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा अष्टमी पर भक्तों ने मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा अर्चना की। भक्तों ने माता को नारियल, चुनरी, हलवा आदि अर्पित कर कन्या पूजन किया और सुख समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई जो देर शाम तक जारी रही। माता के भजनों और मंदिरों में लग रहे जयकारों पुरा माहौल भक्तियम हो उठा। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हवन पूजन कर माता का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...