संभल, मार्च 23 -- महिला शक्ति संगठन की महिलाओं ने सोमवार को हतायतनगर में नवरात्रि के अवसर पर भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय के आवास पर कन्या पूजन किया गया। महिलाओं ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और उपहार व दक्षिणा भेंट की। इस दौरान महिलाओं ने माता रानी के भजन गाए और भजनों पर नृत्य कर भक्ति का आनंद लिया। डांडिया खेलकर उत्सव को और भी रंगीन बना दिया। इस दौरान दीपा ,खुशबू ,निलिमा,शशि गंभीर, ममता, छाया, कल्पना, उषा आर्य,स्वाति, प्रतिमा, नीरू, राधिका आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.