रुडकी, अप्रैल 13 -- कन्या पाठशाला माध्यमिक विद्यालय, गणेशपुर में सोमवार को सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग तथा संकेतों की जानकारी बेहद जरूरी है, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...