कन्या जन्मोत्सव में 17 नवजात कन्याओं को वितरित किए वस्त्र
मऊ, सितम्बर 7 -- मऊ, संवाददाता। महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, मऊ में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 17 नवजात कन्याओं को वस्त्र वितरित किए गए तथा उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित माताओं एवं परिजनों को बेटियों के महत्व, उनके अधिकारों तथा शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। महिला कल्याण विभाग की टीम ने लोगों से बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समाज में लैंगिक समानता और बेटियों के प्रति समान व्यवहार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.