कन्या जन्मोत्सव में माताओं व बेटियों का हुआ सम्मान
बलरामपुर, जून 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय में बुधवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 30 नवजात बेटियों और माताओं का सम्मान किया गया। सभी को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू में उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन की ओर से अस्पताल में जन्म लेने वाली नवजात कन्याओं को सम्मानित करने के साथ-साथ माताओं को प्रमाण-पत्र, उपहार सामग्री व नवजात बच्चियों के लिए उपयोगी किट प्रदान की गई। चेयरमैन ने कहा कि बेटियां समाज की अनमोल धरोहर हैं। बेटियां अपनी प्रतिभा का हर क्षेत्र में लोहा मनवाकर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कहा कि कन्या के जन्म पर खुशी और गर्व की अनुभूति होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.