बलरामपुर, जून 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। बेटियां परिवार और समाज की खुशहाली का आधार हैं। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर खजुरिया में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवजात बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए 50 बालिकाओं व उनके परिवारों को सम्मानित किया गया। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर महिला कल्याण विभाग विशाल गुप्त ने कहा कि बेटियों को सम्मान व समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है। कन्या जन्मोत्सव जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को बेटियों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता के लिए प्रेरित करते हैं। महिला कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएचसी रेहरा में 25 तथा सीएचसी नं...