औरैया, अप्रैल 8 -- औरैया, संवाददाता। शहर स्थित 50 शैय्या जिला अस्पताल में महिला कल्याण विभाग की ओर से कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीते 24 घंटे के भीतर जन्मी बेटियों की माताओं को बेबी किट और फलों की टोकरी वितरित की गई। किट पाकर प्रसूताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम की शुरुआत सीएमएस की मौजूदगी में केक काटकर की गई। इसके बाद अस्पताल में जन्मी पांच नवजात बेटियों की माताएं मंजू देवी, राखी, मुस्कान, पूनम, संगीता और पूजा को बेबी किट व फल भेंट किए गए। इस दौरान अस्पताल स्टाफ ने मां और नवजात शिशुओं को आशीर्वाद दिया।सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि जन्म के बाद कम से कम छह माह तक उसे केवल मां का दूध ही दिया जाए और ऊपर का आहार न दिया जा...