देहरादून, मार्च 20 -- पौड़ी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्याओं को सम्मानित किया गया। विकासखण्ड थलीसैंण के आंगनबाड़ी केंद्र बगेली में "कन्या जन्मोत्सव तथा बेटी से पहचान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सीता देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा मांगल गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बालिका सान्वी का जन्मोत्सव केंद्र के बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी और उत्सव का माहौल बना रहा। इस अवसर पर चार बालिकाओं अनन्या, अंकिता, आरती एवं रिया को नाम पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे बालिकाओं के प्रति सम्मान और समानता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.