औरैया, जनवरी 24 -- औरैया, संवाददाता।उत्तर प्रदेश दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विकास भवन ककोर मुख्यालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में और राज्यमंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग व जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बालिकाओं ने अपने हाथों से केक काटा और उपस्थित मंत्री ने उन्हें उपहार वितरित किए। साथ ही, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित बालिकाओं को स्वीकृत प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और आमजन ने बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। फोटो: 14 बालिकाओं संग केक काटती प्रभारी मंत्री।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.