कन्या जन्मोत्सव पर 18 नवजात बालिकाओं का सम्मान
गाज़ियाबाद, जून 25 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बुधवार को जिला संयुक्त अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल में जन्मीं 18 नवजात बच्चियों का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया और उनकी माताओं को बेबी किट और मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने की। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सभी नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं माताओं को मिठाई वितरित की। इस मौके पर साथ ही नवजात बच्चियों की माताओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पात्र परिवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में सीडीओ ने समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.