हरिद्वार, फरवरी 27 -- गुरुकुल कांगड़ी विवि के तहत कन्या गुरुकुल के संस्कृत विभाग में होलिका पर्व मनाया गया। छात्राओं ने नृत्य, गीत और भाषण प्रस्तुत कर वातावरण को आनंदमय बना दिया। इसका शुभारंभ एमए की छात्रा वंदना ने संस्कृत गीत से किया। प्रभारी प्रो. सुरेखा राणा ने कहा कि जैसे विविध रंगों के फूल मिलकर बगीचे की शोभा बढ़ाते हैं, वैसे ही हमें भी विभिन्न संस्कृतियों के साथ समन्वय बनाकर जीवन जीना चाहिए। डॉ. शालिनी ने कहा कि भारतीय पर्व ऋतुओं और नई फसल के आगमन से जुड़े हैं। डॉ. सुनीता और डॉ. प्रीति आर्या ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नेहा, मोनिका, काव्या, पूजा, प्रतिभा, सुदीक्षा, अविष्का, खुशी और रिन्नी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.