देहरादून, अक्टूबर 5 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता कन्या गुरुकुल परिसर में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से आयोजित शिविर में छात्राओं और शिक्षिकाओं को आपदा के दौरान बचाव, राहत, प्राथमिक सुरक्षा और त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी दी जा रही है। उद्घाटन अवसर पर डीसी नागरिक सुरक्षा हेमेंद्र साहू मुख्य अतिथि रहे। ममता नागर और अनिल वर्मा ने नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान दिया। उन्होंने आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और नागरिकों की भूमिका के बारे में बताया। शिविर में परिसर के विभिन्न विभागों की छात्राएं और शिक्षिकाएं भाग ले रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...