मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने गुरुवार को विवि के सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर कन्या उत्थान के तहत राशि देने के लिए स्नातक पास छात्राओं के दस्तावेज मांगे हैं। डीएसडब्ल्यू ने सत्र 2018-21, 2019-22, 2020-23 और 2021-24 में पास छात्रों के दस्तावेज मांगे हैं। सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वह सारे दस्तावेज एक्सेल शीट पर भरकर दें। कहा है कि सेल्फ फिनांस और वोकेशनल कोर्स की छात्राओं के दस्तावेज नहीं भेजे जाने हैं। इसके अलावा जिन विषयों में सरकार से अस्थायी या स्थायी संबद्धन प्राप्त है उन्हीं में स्नातक करने वाली छात्राओं के दस्तावेज भेजे जाएं। यह भी पढ़ें- सतीकुंड महिला कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के पंजीकरण शुरू यह भी पढ़ें- बिहार में ग्रेजुएशन करने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.