बक्सर, जून 7 -- युवा के लिए --- नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड के कन्या उच्च विद्यालय सोनवर्षा में दो गुटों के बीच उत्पन्न विवाद रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस संबंध में एक पक्ष के प्रधानाचार्य सुरेंद्र तिवारी द्वारा पटना हाई कोर्ट में अपील दाखिल की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में वर्ष 2012 तक प्रधानाध्यापक के पद पर डॉ. केशव तिवारी कार्यरत थे। जिनके द्वारा अनुदान के साथ-साथ सभी तरह की शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया जाता था। डॉ. केशव तिवारी के रिटायर होने के बाद सुरेंद्र तिवारी प्रधानाध्यापक सह सचिव के पद पर कार्यरत थे। पर कुछ माह पूर्व से ज्योति प्रकाश द्वारा विद्यालय का ताला तोड़ अपना ताला लगा दिया गया है। जिसके चलते विद्यालय में शैक्षणिक सहित सभी तरह की गतिविधि बंद हो गई है। इसे लेकर ग्रामीणों के साथ अभिभावकों में आ...