कन्याकुमारी से कश्मीर तक संकल्प यात्रा पहुंची रांची
रांची, सितम्बर 5 -- कांके, प्रतिनिधि। कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा शनिवार को रांची पहुंची। यात्रा के क्रम में आयोजित जय स्वर्वेद कथा और ध्यान-साधना सत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज ने आत्मज्ञान, अध्यात्म और साधना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य के दुख और कठिनाइयों का मूल कारण अज्ञान है। आत्मज्ञान और अध्यात्म से व्यक्ति में कठिन परिस्थितियों से जूझने की शक्ति विकसित होती है। सत्य पर पूर्ण विश्वास ही श्रद्धा है और श्रद्धा से ज्ञान व शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के चार पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की व्याख्या करते हुए जीवन में नैतिकता, संयम और आध्यात्मिक चेतना अपनाने का आह्वान किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.