गोपालगंज, मई 3 -- थावे।प्रखंड के लछवार दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के आयोजन को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी,घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 5101,कन्याओं ने भाग लिया। यात्रा में भगवान राम,माता सीता, लक्ष्मण,हनुमान जी और दुर्गा माता की आकर्षक झांकियां निकाली गईं,जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्तगण भक्ति गीतों पर झूमते हुए इटवा धाम पहुंचे। जहां वाराणसी से आए आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पूरे आयोजन के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष विभा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, कलश यात्रा के साथ मंदिर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ भी हो गया। आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.