बागपत, मार्च 28 -- नवरात्र की नवमी पर कन्याओं को भोजन कराने से दुख कम होते है और सुख-समृद्धि, यश और वैभव की प्राप्ति होती है। शुक्रवार को रामनवमी के दिन लोगों ने कन्याओं को भोजन कराकर उनके पैरों को छूकर आशीर्वाद लिया है। कन्याभोज के लिए कन्याओं का टोटा दिखाई दिया। चैत्र माह के नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को राम नवमी पर छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराकर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने अपने उपवास खोले। सुबह से ही कन्याओं को भोजन कराने के लिए लोग गलियों में खड़े होकर राह ताक रहे थे। जैसे ही कोई एक भी कन्या दिख जाती, तो उनके हाथ पकड़कर अपने घर में भोजन कराने के लिए ले जाते थे। वहीं, पीछे से दूसरे लोग भी कन्याओं को अपने घर भोजन कराने के लिए लाइन में खड़े हो जाते थे। जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। कन्याओं को भोजन कराने के बाद लोगों ने अपनी समर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.