कौशाम्बी, मार्च 22 -- पावन नवरात्र पर्व के चौथे दिन रविवार को शक्तिपीठ कड़ा धाम में मां शीतला का श्रृंगार आदिशक्ति मां कूष्मांडा का किया गया। मां के इस स्वरूप का दर्शन करते हुए भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना किया। इस अवसर पर धाम व क्षेत्र की महिलाओं ने अपने-अपने घरों में पास-पड़ोस की छोटी-छोटी कन्याओं श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजन कर प्रेमपूर्वक भोजन कराते हुए दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। शीतलाधाम कड़ा में नवरात्र के चौथे दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शनिवार की रात धाम पहुंचे भक्तों ने भोर में गगा स्नान करने के बाद मंदिर परिसर पहुंचकर मां के दर्शन-पूजन के लिए कतार में लग गए। उधर मंदिर समिति द्वारा मां का श्रृंगार उनके चौथे स्वरूप कूष्मांडा के रूप में किया गया। मां के इसी स्वरूप का भक्तों ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.