चंदौली, मार्च 28 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में चैत नवरात्र के नौवें दिन रामनवमी पर शुक्रवार को जगह-जगह कन्या पूजन किया गया। वही कन्या पूजन के साथ ही प्रसाद ग्रहण कराकर आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान मठों, आश्रम और घरों में विधि विधान से कन्या पूजन हुआ। नौ दिवसीय व्रतधारी श्रद्धालु नौ कन्याओं एवं एक भैरव का चरण धोकर, भोजन कराया और उपहार भेंटकर आशीर्वाद लिया।पीडीडीयू नगर के कई जगहों पर कन्या पूजन किया गया। इस दौरान चतुर्भुजपुर सनसिटी कॉलोनी के रहने वाली नंदनी देवी ने नौ दिवसीय उपवास के दौरान कन्या पूजन कर प्रसाद ग्रहण कराई। इसके अलावा रविनगर, कैलाशपुरी सहित कई जगहों पर कन्या पूजन हुआ। इस दौरान विधि-विधान से कन्याओं को नारियल, चुनरी, माला, फूल और प्रसाद अर्पित किए गए। वही सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन अभेद आश्रम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.