आगरा, मार्च 26 -- अखिल भारतीय लोधी महासभा के तत्वावधान में बुधवार को शहर के बिलराम गेट स्थित एसएनएस मैरिज होम में पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। इस दौरान शीतल-मोरध्वज, संगीता-अर्जुन कुमार, संगीता-रामेश्वर दयाल, बबली-मुनीश कुमार, ममता-विनोद कुमार वैवाहिक बंधन में बंधे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान कल्लू, ओमप्रकाश वर्मा, कैलाश लोधी, नीरेश राजपूत, महेंद्र सिंह लोधी के अलावा संगठन के जिलाध्यक्ष मुनेश राजपूत, डा. केवी सिंह शाक्य, एदल सिंह, प्रमोद कुमार वर्मा, शिवराज सिंह, जयप्रकाश चंद्रप्रकाश उर्फ राधे, नरेंद्र मगन, मनीष राजपूत, आशुतोष लोधी, अरुण कुमार, देव प्रकाश लोधी, मदन राजपूत, सरिता राजपूत, संजय राजपूत, देव...