हाथरस, जून 19 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोती बाजार में उधार सिगरेट देने से मना करने पर फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। जानेआलम पुत्र इमामुद्दीन ने 17 जून को थाना सदर कोतवाली में सूचना दी थी कि वह व उसका पुत्र राजा मोती बाजार में कन्फैक्शनरी का ठेला लगाते हैं। 16 जून की रात आरोपियों ने राजा से उससे उधार सिगरेट मांगी। उधार सिगरेट देने से मना करने पर राजा व उसके दोस्त शिवम के साथ मारपीट की एवं जान से मारने की नियत से फायरिंग कर मौके से भाग गये। यह भी पढ़ें- रात्रि चेकिंग में युवक तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार इस मामले में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ...