बदायूं, मई 8 -- दुकान पर आने वाले ग्राहकों को रोकने का विरोध करने पर मारपीट, दुकान में घुसकर हमला करने, हाथ की हड्डी तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला स्टेट बैंक रोड का है। यहां के रहने वाले मोहित बिरला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी कन्फेक्शनरी की दुकान के पड़ोस में आलोक मालपाणी और उसके बेटे अर्पित व अभ्यांश मालपाणी की भी दुकान है। आरोप है कि तीनों आरोपी उनकी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को जबरन अपनी दुकान की ओर बुलाते थे। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, तीन नामजद पर मुकदमा विरोध करने पर आरोपी रंजिश मानने लगे और अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे।पीड़ित ने बताया कि दो मई की दोपहर तीनों आरोपी लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर उनकी दुकान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.