अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के अशोक नगर में बुधवार की रात कन्फेक्शनरी की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। अशोक नगर स्थित मातेश्वरी रेजीडेंसी निवासी आनंद वाष्र्णेय की घर के पास ही कन्फेक्शनरी की दुकान है। रोजाना की तरह बुधवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। तभी देर रात दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दुकान से धूंआ उठता देखा तो शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहंुच गई। तब तक आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आरोप है कि दुकान के पास ही ट्रांसफार्मर रखा है। जिसकी चिंगारी दुकान तक पहंुच गई। अंदेशा है कि उसी की वजह से हादसा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.