कन्फर्म! Vivo 80 में मिलेगी 7200mAh बैटरी, भारत में जल्द होने वाला है लॉन्च
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वीवो अपनी V-सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo V80 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने फोन का टीजर जारी कर दिया है, जिससे इसके डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी Vivo ने भारत में फोन की लॉन्च डेट और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में इससे जुड़ी बाकी जानकारी भी सामने ला सकती है। Vivo V80 के टीजर में फोन का डिजाइन देखने को मिला है। स्मार्टफोन को ऑरेंज कलर में दिखाया गया है और पीछे की तरफ कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। कैमरा मॉड्यूल पर ZEISS की ब्रांडिंग भी मौजूद है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी एक बार फिर कैमरा और फोटोग्राफी को फोन की बड़ी खासियत बनाने वाली है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.