प्रयागराज, जुलाई 22 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब कन्फर्म आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अपने साथ ले जाने वाले निर्धारित वजन तक के व्यक्तिगत सामान (लगेज) की ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने यह सुविधा 31 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू करने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड की ओर से इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सभी जोनल रेलवे को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) ने इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है और 31 जुलाई से इसे लागू करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी। इस सुविधा का लाभ केवल कन्फर्म आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को मिलेगा। वे निर्धारित अधिकतम वजन सीमा तक अपने साथ डिब्बे में ले जाने वाले सामान की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। रेलवे का...