कानपुर, मई 17 -- शिवली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खलकपुर गांव के सामने राम गंगा नहर मार्ग पर भीषण गर्मी के चलते भतीज बहू के शांतिपाठ में शामिल होने जा रही एक महिला गश खाकर गिर पड़ी,जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कन्नौज जनपद के इंदरगढ़ के कलसान के मजरा विसनीपुरवा गांव निवासी भगवान दास की पत्नी मुन्नी देवी रविवार की दोपहर घर से कोतवाली शिवली क्षेत्र के सिंहपुर शिवली के मजरा उदैतपुर गांव अपने भाई बाबूराम के पुत्र प्रदीप राजपूत की पत्नी अनुपम के तेरहवीं में शामिल होने के लिए निकली थी। यह भी पढ़ें- जफर कॉलोनी में नाली के पानी के बीच गुजरी शवयात्रा गर्मी के कारण गिरावट वह कोतवाली क्षेत्र के भेवान नहर पुल पर वाहन से उतर...