कन्नौज रेप केस में सपा नेता नवाब सिंह यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, गैंगस्टर में जमानत रद्द
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- कन्नौज, संवाददाता। यूपी में कन्नौज के बहुचर्चित रेप कांड में बांदा जेल में बंद सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को शीर्ष अदालत ने गैंगस्टर मामले में जमानत रद्द कर दी। हालांकि नवाब सिंह यादव पर इसके अलावा भी कई मामले चल रहे हैं। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप के मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट में नवाब सिंह यादव को जमानत दी थी। इस आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उसकी जमानत निरस्त कर दी। गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई रेप पीड़िता किशोरी का मेडिकल परीक्षण करने वाली महिला डॉक्टर को धमकाने और बयान बदलवाने के लिए दबाव बनाने के मामले से जुड़ी है। पुलिस की जांच में डॉक्टर को धमकाने और गवाहों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.