कन्नौज, नवम्बर 29 -- छिबरामऊ (कन्नौज), संवाददाता। नगर के मोहल्ला चौधरियान में शनिवार देर शाम रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। साथ में कई राउंड फायरिंग होने से दहशत फैल गई। वहीं मारपीट में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। लोगों ने आनन फानन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरी परीक्षण के दौरान एक घायल के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला चौधरियान में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। गालीगलौज के साथ दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहीं ईंट-पत्थर चलने से वहां भगदड़ मच गई। लोगों के मुताबिक वहां 3-4 राउंड फायरिंग भी हुई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मारपीट में धमे का ताल निवासी सरताज खां 20 वर्षीय पुत्र बहाव खां घायल हो गया। सरताज ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.