कन्नौज, अप्रैल 12 -- डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयन्ती पर कस्बे में मंगलवार को निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शोभायात्रा को भव्य बनाने के कई झाकियां भी इस बार शामिल होंगी। डॉ.भीमराव सेवा समिति के तत्वाधान में इस बर्ष भी 14 अप्रैल को कस्बे के गांधी नगर के आम्बेडकर पार्क से डॉ. साहब की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति के अध्यक्ष हरगोविन्द ने बताया कि बाबा साहब की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा में आसपास क्षेत्र के तमाम लोग शामिल होगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...