कन्नौज, अप्रैल 16 -- जिले में बढ़ती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिन निकलते ही सूरज की तपिश इतनी तेज हो गई कि लोगों को सुबह के समय ही पसीना आने लगा। दोपहर तक हालात और भी ज्यादा खराब हो गए। चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। सड़कों पर सन्नाटा सा दिखा और जो लोग जरूरी काम से निकले, वे गर्मी से परेशान दिखाई दिए। तेज धूप ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। आज जिले का अधिकतम तापमान करीब 40-41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। यह भी पढ़ें- हापुड़ में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू, 40 डिग्री पार पहुंचेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है। हालांकि कुछ दिन पहले बारिश और आंधी के चलते मौसम ठी...