कन्नौज में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत
कन्नौज, मई 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बिशुनगढ़ थाना अंतर्गत मोहल्ला नुनार निवासी शोभा (30) पत्नी शिवेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका के पति शिवेंद्र सिंह ने बताया कि वह मिघौली स्थित अजय यादव के देशी शराब ठेके पर नौकरी करता है। मंगलवार को जब वह देर रात काम से घर लौटा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद उसकी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका होने पर उसने तत्काल यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर शोभा अचेत अवस्था में मिली। पुलिसकर्मी पति-पत्नी को अपनी गाड़ी से सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने जांच के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.